वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देशभर मे दूसरे चरण का लाक डाउन जारी है। लेकिन सरकार के निर्देशों के बावजूद अपने घरों से दूर फंसे लोगों का पलायन जारी है। जिससे संक्रमण का खतरा बढता ही जा रहा है। ये लोग सब्जी की ट्रकों मे बैठकर नाथद्वारा पंहुचे और पैदल अपने घरों के लिये रवाना हो गये। पास के कुंचौली गांव मे पंहुचकर नाथद्वारा पुलिस और मेडीकल टीमों ने तीनों को लेकर नाथद्वारा अस्पताल ले गयी और सभी की मेडीकल जांच करवाने के बाद एक निजी होटल मे ठहराया। इसके साथ ही इनके सैंम्पल लेकर जांच के लिये भिजवाये। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जहां है वहीं रुक जाये। अपने घर पंहुचकर परिजनों और गांववासियों को संक्रमित नहीं करे।

