कोरोना वायरस संक्रमण से रोकथाम के लिये सरकार द्वारा लागू किये गये लाक डाउन के बावजूद अभी तक स्थानीय लोग इस रोग की गंभीरता को नही समझ पा रहे है। कुछ लोग तफरी करने तो कुछ लोग जरुरी काम का बहाना करके बाहर घूम रहे है। लेकिन पुलिस और मेडीकल टीमें लगतार अपने प्रयासों मे जुटे है। लगातार पुलिसकर्मी शहर के प्रमुख चौराहों पर गश्तकर आने जाने वाले लोगों से पूछताछ कर रहे है। राजसमंद पुलिस ने ऐसे मे एक नया तरीका ईजाद किया है जिसमे बिना कारण सडकों पर घूमने वाले लोगों को समाज कण्टक बताकर उसका एक संदेश के साथ फोटो खिंचवाया जा रहा है ताकि दूसरे लोगों को सबक मिले। नगर परिषद के सभापति और पार्षदों ने जनसहयोग से इन मुसीबत के दिनों मे गरीब परिवार के भोजन की व्यवस्थाओं के इंतेजाम किया है। सभापति सुरेश पालीवाल और आयुक्त जनार्दन शर्मा भी अपनी पूरी टीम के साथ दिहाडी मजदूरों और गरीब तबके के परिवारों के लिये भोजन सामग्री का वितरण करने मे जुटे है। वहीं लोगों को रवैये मे सुधार नही आने पर कल से प्रशासन की सख्ती शुरु होने के आसार है।

