Breaking News

राजसमन्द / प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लोग कर रहे हैं जूठी शिकायतें

प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी लोग कर रहे हैं जूठी शिकायतें
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 29, 2020 07:56 PM IST

इन दिनों चल रहे कोरोनावायरस को लेकर प्रशासन पहले से ही अलर्ट हैं लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन को झूठी शिकायतें कर परेड करवाने को लेकर लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही मामला आज ग्रामपंचायत बामन टुकड़ा की एक मिनरल ग्राइंडिंग प्लांट में देखा गया,

 

मजदूर ने कंट्रोल रूम पर शिकायत दर्ज कराई की मेरे को फैक्ट्री मालिक राशन पानी नहीं दे रहा है। जिस पर राजसमंद उपखंड अधिकारी राजसमंद तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी केलवा प्रदेश आदि मौके पर पहुंचे व जांच करने पर पाया की मजदूर के कमरे पर राशन पानी भरपूर पाया गया। मजदूर को पूछने पर मजदूर ने बताया की मैं घर जाना चाहता हूं इसलिए झूठी शिकायत दर्ज कराई। जिस पर मजदूर को केलवा थाने लाया गया व और समझाइश कर पाबंद किया गया व राजसमंद उपखंड अधिकारी ने लोगों से कहां की आगे अगर किसी की शिकायत झूठी पाई गई तो कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

RELATED NEWS