राजसमन्द 1 जनवरी / ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महोदय के निर्देशानुसार पूरा काम पूरा दाम योजना के अंतर्गत धर्म तलाई खटामला के महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत कार्य का विकास अधिकारी श्री भुवनेश्वर सिंह चौहान ने निरीक्षण किया साथ ही खटामला और बामन टॅुकडा में प्रधानमंतर््ी आवास योजना की अंतर्गत चल रहे कायोर्ं का निरीक्षण किया साथ ही बामन टुकड़ा ग्राम पंचायत में दौलतपुरा गांव में वर्षा के दौरान क्षतिग्रस्त हुए पुलिया दौलतपुरा से आरवाडा और एनीकट संवर्धन कार्य का निरीक्षण किया
इस अवसर पर विकास अधिकारी महोदय के साथ सहायक अभियंता श्री राजन साहू सरपंच खटामला श्री हिम्मत सिंह दोनों पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी तथा बामन टुकड़ा पंचायत के वार्ड पंच किशनपुरी एवं गणमान्य लोग निरीक्षण के दौरान साथ में मौजूद थे।
विकास अधिकारी ने श्रमिकों से व्यक्तिगत रूप से बात करके मेट द्वारा दिए गए माफ के अनुसार शत प्रतिशत कार्य करने हेतु प्रेरित किया तथा महिलाओं को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने हेतु उत्साहित किया इस दौरान उपसरपंच श्री शिव सिंह खटामला सभी पंचायत सहायकों के साथ मौजूद थे।

