राजसमन्द 19 फरवरी। राजसमन्द डिस्ट्रीक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट की गवर्निग काउसिंल की दसवीं बैठक का आयोजन सहकारिता मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में प्रभारी मंत्री एवं अध्यक्ष, डीएमएफटी राजसमन्द द्वारा जिले के सर्वांगीण विकास के लिये पेयजल व्यवस्था सुधार के लिये 177 कार्य राशि 32.44 करोड़ रू., शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिये 57 कार्य राशि 33.56 करोड रू, चिकित्सा व्यवस्था सुधार के लिये 3 कार्य राशि रू. 1.54 करोड़, ढांचागत सुधार (सड़क निर्माण) के लिये 45 कार्य राशि रू. 43.36 करोड़ एवं नहरी जल व्यवस्था सुधार के लिये 15 कार्य राशि रू. 12.75 करोड व अन्य कार्याें सहित कुल 299 विकास कार्य लगभग राशि रू. 124.54 करोड़ के स्वीकृत किये गये।
मुख्य रूप से स्वीकृत कार्यों में श्रीगोवर्धन राउमावि नाथद्वारा में नवीन भवन निर्माण एवं आवश्यक इकाईयों की स्थापना के लिये 12.97 करोड, राबाउमावि कोठारिया नवीन भवन निर्माण के लिये 1.88 करोड़, रामावि, नई हवेली नाथद्वारा में दो हॉल व दो कक्षा कक्षों का निर्माण के लिये 1.82 करोड़, राउमावि कोठारिया 13 अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं चार दीवारी निर्माण के लिये 1.22 करोड़ रू, धोईन्दा माईनर नहर मरम्मत एवं सुदृि़ढ़करण के लिये 5.10 करोड़ रू., राउमावि केलवा 1 पुस्तकालय कक्ष, 3 विज्ञान प्रयोगशाला, 7 अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं चारदीवारी निर्माण के लिये 1.76 करोड़ रू., पुठोल से उमठी वाया धर्मेटा माईनिंग सडक मरम्मत कार्य 1.99 करोड़ रू., देवपुरा से कुंवारिया तक डामरीकरण सडक निर्माण 6 कि.मी के लिये 1.95 करोड़ रू., तेजपुरा से शनीमहाराज सडक 4 किमी के लिये 1.60 करोड़ रू., रामावि ओलनाखेडा में 10 कक्षाकक्ष निर्माण के लिये 1.12 करोड़, एलपीएस स्कूल से भट्टखेडा सड़क 2 किमी के लिये 1.20 करोड़, पुठिया वाया माण्डावाडा नाडी पर होकर कनावदा ढाणी तक डामरीकरण के लिये 1.20 करोड़, श्रीहीरालाल देवपुरा राजकीय महाविद्यालय आमेट में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये लगभग 1.29 करोड़ आदि कार्य सम्मिलित है।
इसके अतिरिक्त गवनिर्ंग काउन्सिल की नवम बैठक में स्वीकृत 751 कार्य अनुमानित लागत राशि रू0 382.39 करोड़ के लिये लगभग राशि रू. 306 करोड़ के 589 कार्यों की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा चुकी है।
जिनमें रेलमगरा महाविद्यालय निर्माण के लिये राशि रू. 8 करोड़ एवं नाथद्वारा में जलमल शोधन ईकाई हेतु राशि रू. 12.88 करोड़, केलवा नेशनल हाईवे अण्डरपास से वाया कैलाशनगर होते हुए केलवा आमेट रोड देवपुरा तक डामरीकरण सडक निर्माण कार्य 3 कि.मी. के लिये राशि रू 1.50 करोड़, पिपलिया से मोरिया तलाई से आगे ढाणी नर्सरी तक पक्की सडक निर्माण के लिये राशि रू 2 करोड़ आदि मुख्य कार्य सम्मिलित है।

