
राजसमंद :ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा के गांव प्रेमपूरा में नवनिर्मित श्री बालाजी महाराज में रविवार को प्राण-प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित विविध धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ी।नवनिर्मित मंदिर परिसर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर करीब ग्यारह बजे मुख्य मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान बालाजी महाराज की विधिवत मूर्ति स्थापना की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले मंदिर में कलशयात्रा,व हवन आदि कार्यक्रम हुआ। जिसमें भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वही मंदिर के कार्यक्रम के आयोजन के दौरान तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा रामस्नेही संत रामचरण जी महाराज के मुखारविंद से हुआ, वही मंदिर के कार्यक्रम के आयोजन के चलते कई संतों का आगमन हुआ,श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री मोनिरामदास जी महाराज रोकड़िया हनुमानजी, चारभुजा,श्री श्री 1008 प. पू. महन्त महामण्डलेश्वर श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज, सुरजकुण्ड,अन्तराष्ट्रीय रामस्नेही संत श्री निर्मलरामजी महाराज, केलवा,श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री सीतारामदास जी महाराज, आवरीमाताजी मन्दिर,श्री श्री 1008 पीर योगी श्री चैतननाथ जी महाराज, वणाई आश्रम, मेवाड़,संत श्री मुमुक्षुरामजी महाराज, सोजत,संत श्री मुमुक्षुरामजी महाराज शास्त्री, आमेट मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी संत उपस्थित रहे,इस दौरान दीपाराम, लखमीचंद, गोरधनलाल, फतहलाल, उदयलाल बोराणा चम्पालाल, प्रतापलाल पुंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

