Breaking News

राजसमन्द / अनुशासन व सेवा प्रगतिशील संघ वह समाज की पहचान है डूंगरवाल, चारभुजा में मनाया 157 वा मर्यादा महोत्सव

अनुशासन व सेवा प्रगतिशील संघ वह समाज की पहचान है डूंगरवाल, चारभुजा में मनाया 157 वा मर्यादा महोत्सव
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora February 19, 2021 08:45 PM IST


चारभुजा 19 फरवरी, तेरापंथ समाज चारभुजा के तत्वावधान में शुक्रवार को महाश्रमण विहार में 157 वा मर्यादा महोत्सव मनाया गया। इस समारोह के मुख्य वक्ता अणुव्रत समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नई दिल्ली के अशोक डूंगरवाल थे। उन्होंने कहा कि तेरापंथ धर्म ही अन्य धर्म संघो से आज तक मर्यादितव अनुशासित है। मर्यादा महोत्सव धर्म संघ की पहचान है। मर्यादा महोत्सव संघ व समाज का दर्पण है। जो सभ्य व प्रकृति सील समाज को अनुशासन के साथ सेवा भावना से जोड़ता है। हमें आचार्य बिग सुने अनुशासन मैं रहने के सूत्रपात दिए। संघीय नियम बने जो वर्तमान परिस्थितियों में जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। आचार्य महाश्रमण की शिष्य साध्वी कमल प्रभा जी बोरज ने कहा कि मर्यादा के चार स्तंभ है। जिसमें आज्ञा, अनुशासन, सेवा व समर्पण के भाव निहित है। उन्होंने संघ की भावना से अवगत कराते हुए कहा कि शासन बहुत उपयोगी होता है। एक सुने मौलिक मर्यादाए लिखी मगर मौलिक मर्यादाओं में परिवर्तन नहीं होता है। परिवर्तन व्यवस्थाओं में होता है। उन्होंने कहा कि मर्यादा महोत्सव जन जन के आकर्षण का उत्सव है। अणुव्रत समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पदमचंद पटावरी ने कहा कि जिन शासन का अर्थ है आत्मा का शासन, जिस व्यक्ति को अपनी आत्मा का शासन हो गया, वह अनुशासित अपने आप उसमें आ जाएगा। उन्होंने बुजुर्गों को बुढ़ापे में बेसहारा छोड़ देने तथा सेवाभाव नहीं रखने पर कहा कि बुजुर्ग मारे समाज की धरोहर है। पारिवारिक सामंजस्यता के साथ उनकी सेवा होनी चाहिए। हमारे अंदर सहिष्णुता व समता के भाव जागृत हो जिससे परिवार, समाज व संतों की सेवा कर सके। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण गीतिका से हुआ जिसमें बालिकाओं ने समवेत स्वर में मर्यादा ही दर्पण है, मर्यादा ही जीवन  है का संज्ञान किया। साध्वियों जिसमें आरोग्य सा जी, जगतयशाजी, शताब्दी यसा जी, प्रियदर्शन नाथ जी ने सामूहिक लघु नाटिकाए प्रस्तुत की।


मंच पर इन्होंने रखे विचार
तेरापंथ समाज बोर्ड के अध्यक्ष डालचंद परमार, रिछेड़ के मदनलाल कोठारी, डालचंद कोठारी, लाल कोठारी तेरापंथ मित्र मंडल चारभुजा के मंत्री रमेश हिंगड़, समाजसेवी फतेह लाल मेहता, संपत सिंह , पूर्व उप जिला प्रमुख मदनलाल गुर्जर, महिला प्रेमलता कोठारी, डॉक्टर हस्तीमल मादरेचा, उपसरपंच नंदलाल गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य कैलाश चंद गुर्जर ने विचार रखे। अतिथियों का सम्मान धार्मिक ग्रंथ प्रदान कर किया गया। श्रावक श्राविकाओं को मर्यादित रहने की प्रतिज्ञा वह संकल्प अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद कोठारी ने करवाई।
इन गांव से आए समाज जन मर्यादा महोत्सव में मुंबई के अलावा राजसमंद, कांकरोली, बोरज, पड़ासली, लामबोडी, सेवंतरी, रिछेड़, मजेरा से काफी संख्या में श्रावक श्राविकाएं। कार्यक्रम के प्रायोजक रमेश चंद्र, संपत कुमार, उत्तम कुमार, फूलचंद का समाज जनों ने गुमान किया। तेरापंथ समाज चारभुजा के अध्यक्ष ललित चोर्डिया ने समाज जनों का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीठालाल पटवारी ने की।

RELATED NEWS