Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मेघवाल से भी मिली सांसद दीया कुमारी

राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की   केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मेघवाल से भी मिली सांसद दीया कुमारी
Rajsamand today September 06, 2021 07:56 PM IST
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की
 
 केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मेघवाल से भी मिली सांसद दीया कुमारी
 
सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की
 
राजसमन्द। सांसद दीया कुमारी ने आज केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं श्रम मंत्री श्री भूपेंद्र यादव से मिलकर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस दौरान सांसद दीया ने कुंभलगढ़ वन अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने और कुम्भलगढ़ का इको सेंसेटिव जोन निर्धारित करने पर विस्तार से चर्चा की। 
 
मुलाकात के दौरान सांसद दीया कुमारी ने राजसंमद मार्बल माइंस एसोसिएशन द्वारा दिए गए सुझावों पर मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के साथ विचार-विमर्श किया। इसमें श्रम नीति में कुछ बदलाव तथा इन्वायरॉन्मेंट क्लीयरेंस के लिए कुछ छूट प्रदान करने संबंधित सुझाव शामिल हैं। इस पर केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने जल्द ही राजसमंद से संबंधित सभी समस्याओं के निराकरण के लिए एक मीटिंग आयोजित करने की बात कही और साथ ही क्षेत्र के सभी मुद्दों को जल्द से जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया।
 
 
केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से भी की मुलाकात
 
राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से भी मुलाकात की। इस दौरान सांसद दीया कुमारी ने उन्हें रक्त तलाई हल्दीघाटी शिलालेखों को बदलवाए जाने का कार्य जल्द करवाए का आग्रह किय। इसी के साथ ही सांसद दीया ने केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से महाराणा प्रताप सर्किट को मान्यता प्रदान करवाकर सर्किट बनवाने का भी अनुरोध किया।

RELATED NEWS