Breaking News

राजसमन्द / जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री वितरित

जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री वितरित
Rajsamand today March 26, 2020 09:12 PM IST

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन आदेश के बाद जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री  वितरित कि जा रही हैं। कोरोना वायरस से जंग जीतने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को निशुल्क खाद्य सामग्री के किट देने की घोषणा करने के बाद ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा में सरपंच लाल दवे ने ग्रामीणों से बैठक कर भामाशाह से अपील की है कि जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन तो सहयोग कर ही रहा है, लेकिन भामाशाह भी इसमें सहयोग करें। इसके तहत गुरुवार को सुबह से ही ग्राम बामन टुकड़ा के हर घर से 5 रोटियां अपने अपने वार्ड के पंचों के द्वारा एकत्रित कर जरूरतमंद व्यक्तियों को बांटी गई। सरपंच लहरी लाल दवे ने बताया कि ग्रामीणों की एक टीम बनाई गई है। लॉकडाउन के दौरान ऐसे दिहाड़ी मजदूर व अन्य जरूरतमंद लोग जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें चिन्हित कर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। ग्राम पंचायत के करेड़ा ,दौलत पूरा, आरवाड़ा ,खेतों की भागल ,डाबला सहित गांव में खाद्य सामग्री वितरित की गई इस दौरान उपसरपंच सुरेश दवे समाजसेवी हितेश दवे ,प्रकाश दवे,मनीष दवे, सुरेश बागोरा, मांगीलाल कुमावत सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

RELATED NEWS