राजसमन्द 24 मई/ जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने रविवार को राजसमन्द पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बड़ारड़ा, बामनटूकड़ा, केलवा आदि का दौरा किया तथा वहां पर स्थापित क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिला कलक्टर पंचायतों के सरपंचगणों तथा कोरोना ड्यूटी में लगे अधिकारी/कार्मिकांे को सख्त निर्देश दिए हैं कि बाहरी राज्य से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सूचना प्रशासन को दी जाए तथा उन्हें क्वारंटाईन किया जाए। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
उल्लेखनीय है कि बड़ारड़ा गांव तथा बामनटूकड़ा पंचायत के आरवाड़ा गांव के कुछ व्यक्तियों कोरोना पाॅजिटीव पाए गए हैं। जिला कलक्टर ने गंभीरता को देखते हुए संबंधित क्षेत्रों व पूरे मौहल्लों में तुरन्त सेनिटाईजेशन करवाया। उन्हांेने कहा कि आरवाड़ा के जो व्यक्ति पाॅजिटीव पाए गए हैं वे पहले से ही क्वारंटाईन में थे जिससे उनके द्वारा संक्रमण फैलने की आशंका नहीं है।
जिला कलक्टर ने निरीक्षण के दौरान क्वारंटाईन सेंटरों के व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि यहां पर निवासित सभी प्रवासियों की व्यवस्थाओं के लिए उपयोग मंें लिए जाने वाले सामान भी पृथक-पृथम करें ताकि ये लोग एक-दूसरे के सम्पर्क मंें न आएं तथा इनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। जिला कलक्टर ने केलवा में स्थित विवेकानन्द माॅडल स्कूल में स्थापित क्वारंटाईन सेंटर का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा।
जिला कलक्टर ने कहा कि होम आईसोलेशन में रह रहे व्यक्ति किसी भी हालत मंें बाहर न निकलें, यह सुनिश्चित किया जाए। उल्लंघन करने वालों को संस्थागत क्वारंटाईन कर आवश्यक कार्यवाही करें। निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी राजसमन्द सुशील कुमार, विकास अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चैहान, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी आदि उपस्थित थे।

