राजसमन्द 16 जुलाई। जिले में राजस्थान राज्य के बाहर से आने वाले प्रवासियों की कोरोना से बचाव के लिए सेम्पल संग्रहण के लिए जिला कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल ने एक अपील जारी की है। जिसमें प्रशासन ने समस्त प्रवासियों से आग्रह किया है कि वह अपने परिवार सहित कोरोना की जांच के लिए संबंधित चिकित्सा प्रशासन को सैंपल दे तथा कोरोनावायरस के बचाव के लिए आवश्यक निर्देशों के अक्षरशः पालना भी करें।
जिला कलेक्टर ने आम नागरिकों से अपील जारी की है कि उनके क्षेत्र में राज्य के बाहर से आए हुए प्रवासियों के कोरोना जान के लिए समुचित सहयोग प्रदान करें तथा उनके मोहल्ले में आये प्रवासियों की पूर्ण सूचना देखकर जिला प्रशासन को अवगत कराएं।
जिला कलेक्टर ने सभी से सकारात्मक सहयोग की अपील की है। जिससे आमजन के स्वास्थ्य की रक्षा प्राथमिकता के साथ की जा सके।

