राजसमन्द / कोरोना संक्रमण (कोविड-19) महामारी रोकथाम एवं प्रभावी नियन्त्रण दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की माॅनिटरिंग एवं निरीक्षण के लिए श भवानी सिंह देथा, जिला प्रभारी एवं प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग ने जिला कलक्टर, अरविन्दकुमार पोसवाल के साथ नाथद्वारा उपखण्ड क्षेत्र में संचालित कोविड केयर सेण्टर एवं संस्थागत क्वारंटिन सेण्टर्स का निरीक्षण किया।
उपखण्ड अधिकारी अभिषेक गोयल ने जानकारी दी कि जिले के प्रभारी सचिव एवं कलक्टर ने नाथद्वारा उपखण्ड मुख्यालय स्थित लेउबा पटेल समाज धर्मशाला मेे संचालित कोविड केयर सेण्टर का निरीक्षण कर भवन में उपलब्ध सुविधाओं आदि का जायजा लिया एवं केयर सेण्टर में रह रहे लोगों से संवाद किया। इसके पश्चात उन्होने अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन, नाथुवास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उपली ओड़न एवं करोली के संस्थागत क्वारंटिन केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा वहाॅ पर प्रवास कर रहे लोगों से केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा केन्द्र के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये।. दोनो अधिकारियों ने उपली ओड़न में कालबेलिया बस्ती में जाकर सुरत गुजरात से आये एवं होम क्वारंटिन किये शम्भूनाथ एवं भाट बस्ती की मुम्बई महाराष्ट्र से आई भागवन्ती देवी के घर जाकर उनकी होम क्वारंटिन की स्थिति का निरीक्षण किया, दोनों व्यक्ति घर पर ही उपस्थित पाये गये। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोलेला एवं बागोल के संस्थागत क्वारंटिन केन्द्रों का भी निरीक्षण किया।। इसके बाद में गुंजोल गांव में होम क्वारंटिन किये गये भगवती लाल गायरी के घर जाकर उसकी घर में क्वारंटिन की स्थिति का भी निरीक्षण किया।

