Breaking News

राजसमन्द / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द निरीक्षण रिपोर्ट प्राधिकरण सचिव द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द  निरीक्षण रिपोर्ट  प्राधिकरण सचिव द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण
RAJSAMANDTODAY April 24, 2020 08:51 PM IST

माननीय सदस्य सचिव, राजस्थाना राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 23.04.2020 को 03:30 पीएम पर मुझ नरेन्द्र कुमार, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द द्वारा राजकीय सम्प्रेषण गृह एवं बाल गृह, देवथडी रोड, राजसमन्द की आवासीय व भोजन सम्बन्धी सुविधाओं के आंकलन प्रयोजनार्थ निरीक्षण किया गया।
वर्तमान में गृह  विधि से संर्घषरत 1 बालक व 15 बालक सुरक्षित स्थान में आवासरत है। गृह में आवासरत सभी देखरखे व संरक्षण की आवश्यकता वाले बालक वर्तमान में विद्यालय बंद होने से अपने घर गये हुये है।  इस माह में दिनांक 09.04.2020  व 20.04.2020 को श्री कृष्णकांत सांखला सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग, राजसमंद तथा 13.04.2020 को श्री गिरीश भटनागर, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, तथा श्रीमती शीतल नंदवाना सदस्य किशोर न्यायबोर्ड द्वारा दिनांक 21.04.2020 तथा दिनांक 22.04.2020 को श्री शैतान सिंह सदस्य किशोर न्यायबोर्ड द्वारा गृह का निरीक्षण किया गया।
वक्त निरीक्षण गृह के मुख्यद्वार पर हाथ धोने के लिये डिटाॅल साबुन, पानी की बाल्टी तथा सेनेटाइजर उपलब्ध मिली। प्रत्येक आगुन्तक का हाथ धुलवाने के पश्चात् ही प्रवेश करवाया जा रहा है। परंतु साबुन रखने हेतु साबुनदानी की उपलब्ध नहीं मिली।जिसे साबुनदानी में साबुन रखकर उपयोग में लेने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणके निर्देशन में  गृह का सेनेटाइजेशननगर परिषद के सहयोंग से दिनांक 09.04.2020, 18.04.2020 तथा निरीक्षण के दौरान भी किया गया। गृह की सफाई व्यवस्था संतोषजनक है। दिन में दो बार हाइपोक्लोराइड से बार- बार उपयोग में आने वाले दरवाजे के कुंदे, कुर्सीयों के हत्थे, कम्पयूटर आदि सामग्रीयों को हाइपोक्लोराइड से सेनेटाइज किया जा रहा है। गृह में सेनेटाइजेशन हेतु पर्याप्त मात्रा में फिनाईल, डिटोल, सेनेटाइजर आदि सामग्री उपलब्ध मिली। गृह के कार्मिकगण से पुछने पर बताया गया कि बालकों को सुबह भोजन में आलू की सब्जी, दाल, चावल दिये गये तथा खाना गृह में ही बनाया जा रहा है। परंतु श्री कुमार द्वारा रेर्फिजेरटर खुलावाकर देखा गया तो रेफ्रिजरेटर में  लगभग 2 किलों बैंगन  के अतिरिक्त सब्जी बनाने हेतु अन्य कोई सामग्री नही पायी गयी।  प्राधिकरण सचिव श्री कुमार ने गंभीरता दिखाते हुये तत्काल पर्याप्त मात्रा में कम से कम 2-3 दिन की सब्जीयां एवं उन्होंने बनाने हेतु टमाटर, मिर्च, धनीयां आदि  भण्डारण रखने हेतु निर्देशित किया तथा बालकों को पोष्टिक तथा पर्याप्त मात्रा में भोजन प्रदान करने के निर्देश दिये गये। बालकों से संवाद करने पर बालकों ने बताया कि उन्हें दिया जा रहा भोजन अपर्याप्त है एवं उनके मनोंरजन हेतु  टेलीविजन लगवाये जाने की मांग की।  जिस पर श्री कुमार ने टेलीविजिन लगवाने के निर्देश दिये।
    पूर्व निरीक्षण दिनांक 27.03.2020  भी बालकों द्वारा अपर्याप्त भोजन मिलने की शिकायत की गयी थी। इस हेतु प्राधिकरण द्वारा सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग को  उक्त भोजन व्यवस्था शीघ्र दूरस्त करने हेतु निर्देशित किया गया। परंतु आज निरीक्षण में पुनः उक्त भोजन संबंधित शिकायत मिली। जिस पर श्रीकुमार द्वारा  सहायक निदेशक, बाल अधिकारिता विभाग को कार्यवाही हेतु पुनः निर्देशित किया गया।
    चिकित्सक डा. सारांश संबल द्वारा दिनांक 15.04.2020 को बालकों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। सभी बालक स्वस्थ्य पाये गये। गृह में नियुक्त कार्मिको को सामाजिक दूरी रखते हुये तथा मास्क एवं सेनेटाइजेश न सामग्री का उपयोग करने हेतु निर्देशित किया गय

RELATED NEWS