Breaking News

राजसमन्द / सामाजिक दूरी बनाकर करें कृषि कार्य - डॉ.पी.सी. रेगर

सामाजिक दूरी बनाकर करें कृषि कार्य - डॉ.पी.सी. रेगर
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 09, 2020 06:56 PM IST

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.पी.सी. रेगर ने कृषकों का आह्वान किया कि देशभर में कोरोना वायरस के गंभीर फैलाव को देखते हुए रबी की तैयार फसलों की कटाई एवं अन्य कृषि कार्यों को संपादित करने के दौरान सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों, मास्क का उपयोग, स्वच्छता, साबुन से नियमित अन्तराल में हाथ धोते रहना तथा एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दें।

     उन्होंने कहा कि फसल काटते समय एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और खाना खाने की प्लेट और पानी की बोतल भी व्यक्तिगत रूप से पृथक हो। उन्हांंने कहा कि खेत पर मास्क तथा सेनिटाईजर की व्यवस्था रखें और प्रतिदिन काम में आने वाले कृषि यंत्रों व औजारों को नियमित रूप से साफ करते रहें तथा पहने हुए कपड़ों को प्रतिदिन धोकर धूप में सुखाएं। उन्होंने कहा कि अनाज का भण्डारण करने से पूर्व उसे अच्छी तरह सुखा लें और बोरों पर मेलाथियान 0.2 प्रतिशत का अवश्य छिड़काव करें। यदि किसी किसान को सर्दी, खांसी, जुकाम अथवा बुखार हो तो बिना किसी देरी के तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य कर्मी को सूचना देकर जांच कराएं।

RELATED NEWS