जिलें के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानो के प्रभारीयों एवं बीसीएमओ से की विडियो काॅन्फ्रेन्स
कोरोना की वैश्विक महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लियें राज्य सरकार, जिला प्रशासन एवं राज्य एवं जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी सभी मुस्तैदी के साथ आपके साथ है। आप चिकित्सा संस्थान पर कोरोना रोकथाम एवं नियंत्रण के लियें उपलब्ध संसाधनो का समेकित प्रबंधन एंव सर्तकता के साथ कार्य करें ,यह निर्देश राज्य परियोजना निदेशक डाॅ तरूण चैधरी ने जिला स्तर से विडियों काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से दी।
उन्होंने कहा की अधिक ओपीडी वाले चिकित्सा संस्थान यह सुनिश्चत करें की कोरोना संदिग्ध लक्षण वाले मरीज की स्क्रीनिंग दरवाजे पर ही हो जायें तथा सलाह व परामर्श अलग से हो जायें जिससें संक्रमण को कम किया जा सकें।
वहीं चिकित्सा संस्थानो पर ओपीडी एरिया, वेटिंग एरीया, दवा वितरण केन्द्र, काॅरीडोर, वार्ड्स, रेलिंग, टेबल, लेब व विभिन्न उपकरण जिनको बार - बार छूना पड़ता है को दिन में चार बार विसंक्रमित करने के लियें निर्देशित किया। वही स्वयं भी व्यक्तिगत साफ - सफाई को लेकर विशेष सर्तकता बरतने के लियें निर्देशित किया।
उन्होंने चिकित्सा संस्थानो पर संचालित सभी एम्बूलेंस को भी विसंक्रमित करने के लियें कहा, तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के लियें निर्देशित किया। सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को अपने संस्थान पर कार्य करने वाले स्टाॅफ को भी इस सम्बन्ध में सजग रहने के लियें कहा।
उन्होंने सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों को होम आईसोलेशन वाले लोगो की स्क्रीनिंग का कार्य कर रही आरबीएसके टीमो के लियें पर्सनल प्रोटेक्शन किट उपलब्ध करवानें तथा आरबीएसके वाहनो के माध्यम से जनसामान्य की जागरूकता के लियें अनटाईड फण्ड के माध्यम से माईकिंग भी करवाने के लियें निर्देशित किया।
उन्होंने कहा की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत संचालित वाहनो पर कोविड- 19 टीम चस्पा किया जाना सुनिश्चत करने एवं क्षैत्र में सर्वे एवं स्क्रीनिंग का कार्य कर रहें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लियें भी पहचान कार्ड बनाने के लियें निर्देशित किया जिससे उनको अपने कार्य में कोई परेशानी नही हो।
उन्होंने कहा की वर्तमान में मास्क एवं सेनिटाईजर की कमी है, हम पुरी कोशीश कर रहें है लेकिन इसके बाद भी आवश्यकतानुसार स्थानीय स्तर पर ही मास्क तैयार करवायें जिससे संक्रमण से बचा जा सकें।
विडियों काॅन्फ्रेन्स में उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी परिवार कल्याण डाॅ पंकज गौड़, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा, उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ राजकुमार खोलियां, प्रभारी जिला औषधी भण्डार डाॅ अनिल जैन, अतिरिक्त जिला नोडल अधिकारी आरबीएसके डाॅ दीपिका दाधीच, एपिडिमियोलोजिस्ट हरिश पलासिया उपस्थित थें।

