व्यसन मुक्त हो राजस्थान ,चलाया जा रहा जागृति अभियान
चारभुजा : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विद्यालय के मेडिकल विंग की तरफ से चलाया जा रहा अभियान के तहत व्यसन मुक्त हो राजस्थान श्रंखला के तहत गुरुवार को ब्रम्हाकुमारीज की टीम चारभुजा पहुंची जहां उच्च माध्यमिक विद्यालय चारभुजा ,महात्मा गांधी विद्यालय चारभुजा व सेंट मीरा मेवाड़ पब्लिक स्कूल चारभुजा के विद्यालयों में बालक बालिकाओं को जागरूकता के तहत डॉक्टर गोमती अग्रवाल ने कहा कि गुटखा, तंबाकू ,सिगरेट, नशीली दवाइयां तथा शराब युवा पीढ़ी के लिए खतरनाक है। नशे की लत हमारी भावी पीढ़ी को शारीरिक तथा मानसिक रूप से कमजोर कर रही है। हमें जागरूक होकर नशा वर्ती को छुड़ाने का संकल्प लेना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 2000 के बाद जितने भी बच्चों ने भारत में जन्म लिया है उन सभी को व्यसनों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करना है तथा व्यसनों से बचने के लिए सरल घरेलू उपाय के बारे में अवगत कराना है। टीम के प्रतिनिधि मांगीलाल गहलोत ने बताया कि यह अभियान 4 नवंबर से प्रारंभ हुआ है जो 14 नवंबर तक चलेगा। स्कूलों ,कॉलेजों ,पब्लिक स्थानों ,ग्राम पंचायतों में जागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही टीम की कविता दीदी ने बताया कि राजयोग के अभ्यास से व्यसनों की गुलामी से हम आजाद हो सकते हैं। विद्यालय के बालक बालिकाओं को नशा अभियान में जागृति लाने तथा छुड़वाने की शपथ दिलवाई गई। इस क्षेत्र में टीम गोमती ,रीछेड, झीलवाड़ा मानावतो का गुड़ा में कार्यक्रम कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय मेडिकल विग टीम में डॉक्टर गोमती अग्रवाल ,कविता दीदी ,सुशील , डिंपल गुर्जर ,मांगीलाल गहलोत व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु कुमार माली ने भी विचार रखे।

