विडियों काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जनस्वास्थ्य डाॅ के.के शर्मा ने सभी चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारीयों, डाॅक्टर्स एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ को अलर्ट रहने एवं आमजन को बिना किसी डर के सतर्क रहने और राज्य सरकार द्वारा जारी की गई एडवाईजरी की पालना करने की अपील की है।
कोरोना वायरस के रोकथाम, बचाव एवं नियंत्रण को लेकर राज्य स्तर से विडियों काॅन्फ्रेन्स के माध्यम से जिला, ब्लाॅक एवं सैक्टर स्तर पर गठीत रेपीड रेस्पाॅन्स टीम को अलर्ट रहने तथा क्षैत्र में कोरोना वायरस के संदिग्ध केस के मिलने पर तत्काल पहुंचने एवं किये जाने वाले कार्याे को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
राज्य स्तर से डाॅ अमिता कश्यप ने कोरोना पाॅजीटीव केस के क्षैत्र में मिलने पर चिकित्सा विभाग द्वारा की जाने वाली गतिविधियों एवं पाॅजीटीव केस के मिलने वाले सभी लोगो की सूचना लियें जाने के लियें निर्देशित किया। साथ ही कोरोना पाॅजीटीव मरीज के घर से तीन किलोमीटर के क्षैत्र को कन्टेन्मेंट जोन बनाने एवं उसके अंदर आने व जाने वाले व्यक्तियों पर रोक लगाने तथा आवश्यकता होने पर ऐसे व्यक्तियों की पूरी सूचना संधारीत रखने के लियें कहा।
उन्होंने कहा चिकित्सा संस्थानो में चिकित्सको एवं पैरामेडिकल स्टाॅफ को विशेष सतर्कता से कार्य करने, व्यक्ति स्वच्छता के साथ ही चिकित्सा संस्थाने में संक्रमण रोकने के समुचे प्रबंध करने के लियें निर्देशित किया।
डाॅ अवतार सिंह दूआ ने रेपीड रेस्पाॅन्स टीम में होने वाले सदस्यों तथा आवश्यक वस्तुओं के बारें में विस्तार से जानकारी दी।

