राजसमन्द: 24 अप्रैल 2022, मधुकर रक्त पेढ़ी, राजसमन्द की प्रेरणा से स्व. विजय सिंह राठौड़ सालमपुरा की प्रथम पुण्यतिथि पर इनको श्रद्धांजलि स्वरूप इनके सुपुत्र नरेन्द्र सिंह राठौड़ एवम् भतीजा पार्षद प्रहलाद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में मित्रों और परिवारजनों ने आर. के. चिकित्सालय राजसमन्द स्थित ब्लड बैंक में पहुंच कर 21 यूनिट रक्तदान कर मिशाल पेश की।

मधुकर रक्त पेढ़ी के सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि स्व. विजय सिंह राठौड़ की पुण्यतिथि पर उनके सुपुत्र द्वारा इस तरह रक्तदान कर एक सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है साथ ही देश और समाज के लिए एक सन्देश दिया कि हम भी पुण्यतिथि या जन्मतिथि पर ऐसे रक्तदान का आयोजन कर जागरूकता का परिचय दे आज इस रक्तदान कार्यक्रम के दौरान मधुकर रक्त पेढ़ी के सचिव प्रदीप खत्री, कोषाध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत, मुख्य अतिथि डॉ. हरीश कुमावत, ब्लड बैंक के राधेश्याम सुखवाल, कपिल, रक्तदाता पार्षद प्रहलाद सिंह राठौड़,नरेन्द्र सिंह राठौड़, परस राम कुमावत, करण सिंह, जयपाल सिंह, युवराज सिंह, अंकित पालीवाल, नरेन्द्र सिंह राठौड़, कमल सिंह राठौड़, रवि जोशी, जितेन्द्र सिंह राठौड़, दिनेश कुमावत, विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान, अभिषेक पालीवाल, अखिलेश, प्रेम सिंह, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, धनसिंह ने रक्तदान किया ।

