Breaking News

राजसमन्द / डाॅ. जोशी की पहल से कृषकों को मिली राहत, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

डाॅ. जोशी की पहल से कृषकों को मिली राहत, जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 21, 2020 08:01 PM IST

 

29 की बजाय अब 35-40 क्विंटल प्रति हैक्टेयर गेंहूँ क्रय करेगा एफ.सी.आई.

     राजसमन्द 21 मई/  विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डाॅ. सी.पी. जोशी नियमित रूप से नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों से विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और नियमानुसार समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। समस्या समाधान की इसी कड़ी में डाॅ. जोशी द्वारा रेलमगरा क्षेत्र के ग्रामीणों से विडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा वर्तमान में 29 क्विंटल प्रति हैक्टेयर के हिसाब से कृषकों से गेंहूँ लिया जा रहा है जबकि इस वर्ष रबी की बम्पर पैदावार से होने से गेंहूँ का उत्पादन बढ़ा है।

     ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की कि भारतीय खाद्य निगम द्वारा प्रति हैक्टेयर गेंहूँ खरीद की मात्रा बढ़ाई जाए जिससे कृषकों को इसका फायदा मिल सके। जिस पर विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. जोशी ने जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल से प्रति हैक्टेयर गेंहूँ क्रय करने की मात्रा बढ़ाने के लिए बात की। जिला कलक्टर ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए तुरन्त इस समस्या से निगम के प्रमुख सचिव सिद्धार्थ महाजन से बात की और वहां से मौखिक स्वीकृति मिलने पर जिला कलक्टर ने एक आदेश जारी कर प्रति हैक्टेयर 29 क्विंटल गेंहूँ की मात्रा को बढ़ाते हुए 35 से लेकर 40 क्विंटल प्रति हैक्टेयर किया है। जिससे कृषकांें को राहत मिली है। कृषकों के हित में लिए गए त्वरित निर्णय के लिए किसानों ने विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. जोशी तथा जिला कलक्टर का आभार व्यक्त किया है।

 

RELATED NEWS