राजसमन्द : 05 जुलाई 2022 , जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम अनुसार आज राजसमन्द में जिला मुख्यालय पर आतंकवाद एवं देश विरोधी ताकतों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया । फाउंडेशन के धीरज पुरोहित ने बताया कि उदयपुर में निर्दोष कन्हैयालाल टेलर की नृशंस हत्या के हत्यारों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष प्रदीप खत्री के नेतृत्व में आतंकवाद एवं देश विरोधी ताकतों का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप खत्री ने बताया कि उदयपुर की हत्या आतंकवादी हमला है जो इस्लामिक जिहादियों द्वारा देश में सामाजिक समरसता को खराब करने एवं देश में आतंक फैलाने के मकसद से किया गया है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि ऐसे आतंकवादियों की धरपकड़ की जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो। आज इस पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रदीप खत्री, धीरज पुरोहित , कमलेश कोठारी, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष लीलेश खत्री, बद्री लाल माली, भैरू नंदवाना , विनोद जोशी, युवा सरपंच अयन जोशी, सत्यदेव सिंह चारण, नर्बदाशंकर पालीवाल , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष आकाश सहलोत, पार्षद भैरू लाल गायरी, उत्तम खींची, मुरलीधर भोई, प्रकाश जांगिड़, खुशकमल कुमावत, हेमेंद्र सिंह हेमू, अनिल खटीक सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।

