Breaking News

राजसमन्द / शिक्षा सेतु योजना के तहत 1500 से अधिक बालिकाओं का नामांकन

शिक्षा सेतु योजना के तहत 1500 से अधिक बालिकाओं का नामांकन
Rajsamand today March 11, 2022 07:53 PM IST

 

      विद्यालय से ड्रॉपआउट बालिकाएं किसी कारणवश औपचारिक शिक्षा से वंचित रह गई थीउनको वापस शिक्षा से जोड़ने हेतु कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के लिए स्टेट ओपन से निःशुल्क परीक्षा दिलवाई जा रही है। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक रश्मि कौशिश ने कहा कि शिक्षा सेतु योजना के तहत जिले में 1500 से अधिक बालिकाओं का नामांकन किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा आरएससीआईटी प्रशिक्षण एवं आरएससीएफए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न सहित अन्य प्रकरणों के निस्तारण हेतु वन स्टॉप सेंटर एवं महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के माध्यम से प्रकरणों का निस्तारण कर महिलाओं को लाभ दिलाया जा रहा है।

      प्रदर्शनी के दौरान अनेक योजनाओं पर दी गई जानकारी के पश्चात् उन योजनाओं पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं महिलाओं के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई तथा विजेताओं को विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर लोगों को मनोरंजन किया। प्रदर्शनी में आज बाल निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालयगांधी सेवा सदन अंग्रेजी माध्यमरियो स्कूल आॅफ एजुकेशनओरेंज काउंटी स्कूल राजसमन्दगायत्री पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय धोइंदासरस्वती बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालयराजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गाडरियावासजावदवीरभाण जी खेड़ा तथा डाॅ. भीमराम अम्बेडकर उच्च प्राथमिक विद्यालयराजकीय माध्यमिक विद्यालय सनवाड़महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयराजनगर सहित दत्तात्रेय काॅलेज राजसमन्दद्वारकाधीश काॅलेज प्रतापपुरासेठ मथुरादास बिनानी राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय नाथद्वारा के एनएसएस के विद्यार्थियों ने तथा नगरपरिषद के स्वच्छताकर्मियों के अलावा महिला एवं बाल विकास विभागरेलमगरा की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहयोगिनियों के साथ अनेक विभागों के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर केन्द्र व राज्य सरकार योजनाओं के साथ आजादी से जुड़े पहलूओं के बारे में जानकारी हासिल की।

RELATED NEWS