राजसमंद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजसमंद की केलवा नगर इकाई में परिषद का 66 वॉ राष्ट्रीय अधिवेशन को बस स्टैंड स्थित निजी भवन में वर्चुअल माध्यम से लाइव दिखाया गया। परिषद के नगर मंत्री ओमप्रकाश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम में स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प जिला सयोंजक नीलेश पालीवाल, जिला सोशल मीडिया सयोंजक गुंजन शर्मा का प्रवास रहा। स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प जिला सयोंजक निलेश पालीवाल ने बताया कि 66 वाँ राष्ट्रीय अधिवेशन दोपहर तीन बजे से महर्षि व्यास सभागार, स्मृति मंदिर परिसर, रेशमीबाग नागपुर में आयोजित हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि सुरेश भय्याजी जोशी सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अध्यक्षता प्रो. छगनभाई पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अभाविप, विशेष उपस्थिति निधि त्रिपाठी राष्ट्रीय महामंत्री अभाविप थे। राष्ट्रीय अधिवेशन में निधि त्रिपाठी ने बताया कि परिषद कार्यकर्ताओ ने कोरोना में विपत्तियों से निकला समाधान। परिषद समूचे शिक्षा परिवर्तन के लिए अनवरत संघर्षरत रही है। परिषद का मानना है कि हमारी नई पीढ़ी को देश के गौरवपूर्ण इतिहास का स्पष्ट ज्ञान होना आवश्यक है। जिससे उनका सभी देशवासियों से अपनेपन का ऐसा नाता बने की उनके दुख की अनुभूति से अपनी मजबूत जड़ो पर दुनियाभर के ज्ञान समेटते हुए भारत को एक आधुनिक परंतु अपनी विशिष्ट पहचान को संजोते हुए महान देश बनाने का सपना हमारी नई 4 पीढ़ियाँ देखेगी। शिक्षा जो विद्यार्थियों को केवल कैरियर ही नहीं बल्कि सामान्य देशवासियों के लिए कुछ करने का संकल्प भी देगी, ऐसी शिक्षा की हमारे लिए आवश्यकता है।

शिक्षा जीवन के लिये, जीवन वतन के लिए यह सोच आम छात्र की बने। दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रनीति से प्रेरित होकर लोकशिक्षा, लोकसेवा, लोकसंघर्ष द्वारा कार्य करना विद्यार्थी परिषद हमें सिखाती है। इस अवसर पर प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य चेतन जोशी, संजय साँवरिया, एसएफ़एस जिला सयोंजक नीलेश पालीवाल, मीडिया सयोंजक गुंजन शर्मा, नगर सह मंत्री रतन लाल भील, ललित कुमावत तासोल, मुकेश गुर्जर जेतपुरा, नगर छात्रा प्रमुख नेहा जीनगर, सह प्रमुख तविशा शर्मा, सह प्रमुख टीना रेगर, नगर एसफ़डी प्रमुख दीपक चंदेल, सह प्रमुख दिनेश पूर्बिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

