राजसन्द 23 मई। कोरोना महामारी के रोकथाम एवं प्रभावी नियन्त्राण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों की माॅनिटरिंग एवं निरीक्षण के लिये जिला प्रभारी एवं प्रमुख शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग भवानी सिंह देथा ने शनिवार को जिले के आमेट व देवगढ़ में कोविड केयर सेन्टर एवं संस्थागत क्वारंटाईन सेन्टरों का निरीक्षण किया व उन्होंने लोगांें को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश दिये।
उन्होंने आमेट में विवेकानन्द माॅडल स्कूल, तेरापंथ सभा भवन सेलागुडा में क्वारंटाईन केन्द्रों का निरक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने वहां रहने वाले व्यक्तियों की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया व अधिकारियों को निर्देश दिये की रहा रहने वाले लोगों के लिये खाने-पीने, रहने व साफ- सफाई आदि सभी सुविधाओं के बेहतरीन प्रबंध किये जावें।
उन्होंने कोविड के लिए बनाए गए सेंटरों का निरीक्षण किया साथ ही कोविड केयर सेन्टर का निरीक्षण कर भवन में उपलब्ध सुविधाओं आदि का जायजा लिया ।इस अवसर पर उन्होंने केयर सेन्टर में रह रहें लोगों से संवाद किया। इसके पश्चात उन्होंने आमेट में संस्थागत क्वारंटाईन केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां पर प्रवास कर रहे लोगों से केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की, इसके साथ ही केन्द्र के प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
प्रभारी देथा ने पंचायत समिति में एक अधिकारियों की एक बैठक ली जिसमें उन्होंने अधिकारियो को सतर्कता बरतने के लिये कहा उन्होने सभी अधिकारियों से क्षेत्रा की जानकारी ली और आवश्यक निर्देेश दिये। उन्होंने इस अवसर पर लोंगो ं से संवाद किया और जानकारी ली व सावधानी बरतने के लिये कहा ।
इस मौके पर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने भी इस अवसर पर अधिकारियों को निर्देेश दिये और कोविड के लिये आवश्यक सावधानी रखने व अधिकारीयों को सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिये निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण ने भी पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की और पुलिस द्वारा की जा रही निषेधात्मक कार्यवाही की जानकारी ली।
इस अवसर पर उपखंड अधिकारी संजय, ने आमेट में की जा रही कोरोन्टाईन सेन्टरों के लिये व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी और किये गये इंतजामों के बारे में बताया।इस अवसर पर विकास अधिकारी राकेश पुरोहित व मेडिकल टीम सहित सम्बन्धित कर्मचारी उपस्थित थे।
जिले के भाणा क्षेत्रा में धारा 144 लागू
राजसमन्द 23 मई। राजसमन्द उपखण्ड मजिस्ट्रेट सुशील कुमार ने एक आदेश जारी कर जिले की राजसमन्द तहसील की ग्राम पंचायत भाणा के ग्राम भाणा में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने एवं 7 व्यक्तियों के संदिग्ध पाये जाने पर संबंधित क्षेत्रा में धारा 144 लागू की है, तथा क्षेत्रा को जीरो मोबिलीटी क्षेत्रा (जन साधारण का सख्ती से आवागमन निषेध) घोषित किया है।
जारी आदेशनुसार इन क्षेत्रों मे चिकित्सकीय सेवाओं को छोड़कर समस्त प्रतिष्ठान बंद रखे जाएंगे तथा इसमें समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि आवश्यक व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए सरकारी अधिकारी व कार्मिक तथा उनके वाहन व अन्य महत्वपूर्ण तथा आवश्यक सेवाओं के लिए व्यक्ति या वाहन को अनुमति प्राप्त करनी होगी। इस दौरान रैली, सभा जुलूस आदि पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

