गुलेल के द्वारा बीजों बोलो का विभिन्न स्थानों पर बीजारोपण
केलवा नेहरू युवा केंद्र राजसमंद के निर्देशन पर स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर गुलेल के द्वारा विभिन्न बीजों का बीजारोपण किया गया .मण्डल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि सीड्स बॉल बनाने हेतु 50% गोबर एवं 50% मिट्टी दोनों के मिश्रण को मिक्स करके बोल बनाई जाती है इस बोल के बीच में विभिन्न प्रकार के बीज रखे जाते हैं ।बोल बनाने के बाद 6 से 7 दिन तक छाया में सुखाया जाता है वर्षा होने के बाद इन बोलों को विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों पर जाकर बोलो को फैका जाता है ।युवा मंडल की युवतीयो के द्वारा केलवा में विभिन्न स्थानों पर जैसे केलवा गढ़ पहाड़ी,दाता का देवरा पहाड़ी क्षेत्र,अंबा माता मंदिर पहाड़ी क्षेत्र यहां पर ढाई सौ से अधिक सीडस बोलो को फेंका गया

इस दौरान अध्यक्ष लालू राम सिंधल,कार्यक्रम संयोजक रिचिका सुथार,सहसंयोजक हनसा राठौड़,ज्योति जी महात्मा, मीना जी धोबी,हेमा जी मीणा, प्रियंका जी सुथार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

