वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दिनों मे सरकार और प्रशासन द्वारा किये गये राहत कार्यों को लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर राजसमंद सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय पर एक माह के लिये प्रदर्शनी लगायी गयी। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल और जिला परिषद सीईओ निमिषा गुप्ता ने किया। इस मौके पर जनसम्पर्क अधिकारी सौरभ सिंगारिया ने दोनों अतिथीयों का स्वागत किया। इसके बाद अधिकारीयों ने फीता काटकर उद्घाटन किया इसके बाद डिजीटल विडियों को रिमोट से शुरुकर विधिवित संचालन शुरु किया गया। इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया। पोसवाल ने बताया कि यह प्रदर्शनी एक माह तक आमजन के लिये जारी रखी जायेगी।

