Breaking News

राजसमन्द / पूरी हुई वर्षो की मांग पर सांसद व मोदी सरकार का जताया आभार

पूरी हुई वर्षो की मांग पर सांसद व मोदी सरकार का जताया आभार
Rajsamand today ✍️✍️ January 25, 2023 07:45 PM IST

राजसमंद @मावली से मारवाड़ रेल्वे लाइन के आमान परिवर्तन के प्रथम फेज में मावली से देवगढ़ मदारिया तक पूरी हुई वर्षो की मांग,पर मेवाड़ ब्रहामण एकता मंच ने चितोड़ सांसद सीपी जोशी राजसमन्द सांसद दिया कुमारी व मोदी सरकार का आभार जताया मेवाड़ ब्राह्मण एकता मंच के जिला संयोजक नर्बदा शंकर पालिवाल ने बताया कि मावली से मारवाड़ रेल्वे लाइन के आमान परिवर्तन के प्रथम फेज में मावली से देवगढ़ मदारिया तक 82.52 किमी रेलवे लाइन के आमान परिवर्तन हेतु 968.92 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने  से मेवाड़ मारवाड़ व मालवा क्षेत्र रेलवे कनेक्टीविटी से जुड़ जाएगा जिससे मेवाड़ वासियो को सामाजिक व व्यापारिक क्षेत्र में बहुत बड़ा फायदा होगा मेवाड़ एकता मंच के श्रीकृष्ण पालिवाल एडवोकेट, भरत पालीवाल, जितेंद्र पालिवाल,तरुण पालिवाल, वनिता पालिवाल, सुरेश जोशी, मुकेश शर्मा,हितेश दवे, धीरज पुरोहित, भेरूलाल नन्दवाना,भवानी जोशी, आशीष पालिवाल, सागर दवे,सुनील पालिवाल,सुरेश बागोरा भावेश दवे सहित पदाधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव  व राजसमन्द सांसद व चितोड़ सांसद का आभार जताया.

RELATED NEWS