Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद कलेक्टर के नाम से बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी, लोगों को भेजे मैसेज; कलेक्टर ने जारी की चेतावनी

राजसमंद कलेक्टर के नाम से बनाई फर्जी व्हाट्सएप आईडी, लोगों को भेजे मैसेज; कलेक्टर ने जारी की चेतावनी
Rajsamand today February 19, 2026 10:06 PM IST

 

राजसमंद। जिला कलेक्टर के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर लोगों को मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने राजसमंद कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा की प्रोफाइल फोटो लगाकर अलग नंबर से मैसेज प्रसारित किए।मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही अपने आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर के स्टेटस पर स्पष्ट चेतावनी जारी कर आमजन को सतर्क रहने की अपील की।

कलेक्टर ने दी जानकारी कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि उनके नाम और फोटो का गलत उपयोग कर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आईडी पूरी तरह फर्जी है और इसका प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

फर्जी नंबर ब्लॉक करने की अपील

कलेक्टर ने आमजन से अपील की है कि जिस नंबर से मैसेज प्राप्त हो रहे हैं, उसे तुरंत ब्लॉक करें और किसी भी प्रकार की बातचीत या जवाब न दें। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रशासन ने साइबर सेल को भी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

RELATED NEWS