Breaking News

राजसमन्द / किसान गोष्ठी एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन

किसान गोष्ठी एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित  सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 03, 2020 08:47 PM IST

 

राजसमन्द 3 नवम्बर। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसान गोष्ठी एवं सर्ककता जागरुकता सप्ताह के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ.पी.सी.रेगर ने बताया कि गोष्ठी कार्यक्रम अन्तर्गत किसानों को आत्मनिर्भर भारत एवं नए कृषि कानुनों के बारें में विस्तृत जानकारी दी गई। गोष्ठी में गजपुर गावं के 25 कृषक महिला एवं पुरूषों ने भाग लिया।

    उन्होंने बताया कि गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम में सभी किसानो को नये कृषि कानुनाें के बारें में जानकारी दी गई एवं सतर्कता सम्बन्धित उपायों के बारे में जानकारी दी।

    इस अवसर पर कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी एवं किसान मौजुद रहे। इस दौरान कोविड-19 सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा गया।p

RELATED NEWS