Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद में रेत माफियाओं में कानून का भय खत्म, खेत मालिक पर जानलेवा हमला, किय़ा लहूलूहान

राजसमंद में रेत माफियाओं में कानून का भय खत्म, खेत मालिक पर जानलेवा हमला, किय़ा लहूलूहान
Rajsamand today ✍️✍️Tarun joshi /Suresh bagora September 03, 2020 04:18 PM IST

राजसमंद स्थित बनास,गोमती सहित अन्य नदियों मे अवैध रुप से बजरी खनन करने वाले माफियाओं की दबंगई समय समय पर सामने आती रही है। बीती रात भी ऐसी ही एक घटना सामने आयी। जहां कांकरोली थाने के पीपली आचार्यान गांव मे बनास नदी के पास खेत मालिक भरत राव पर कुछ माफियाओं ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे भरत गंभीर रुप से घायल हो गया। दहशथ मचाने के लिये माफिया देर रात लहुलूहान हालत मे उसे घर के बाहर डालकर चले गये। सूचना के बाद मौके पर पंहुची पुलिस लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे और घायल को जिला चिकित्सालय मे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रैफर कर दिया गया था। फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका उदयपुर मे उपचार जारी है। लेकिन देर रात को घायल हालत मे भरत का विडियों सोशियल मीडिया मे वायरल हो रहा है जिसमे उसने हमला करने वाले कुछ लोगों के नाम बताये है।वहीं पीडित परिवार की ओर से किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नही करवायी गयी है। गौरतलब है पिछले कुछ समय से मोही और पीपली गांवों मे बजरी माफियाओं के साथ मारपीट,खूनी संघर्ष और आगजनी की घटनाएं होती रही है लेकिन पुलिस इस पर लगाम लगाने मे नाकाम साबित हुई है। शिकायत दर्ज होने पर भी राजनैतिक संरक्षण के कारण ये माफिया छूट जाते है और बजरी खनन लगातार कर रहे है।

रेत माफियाओं पर है राजनीतिक पहुंच का साया

प्रदेश में कई जगह रेत माफियाओं का दबदबा जारी रहता है वहीं पुलिस प्रशासन बेबस हुआ नजर आता है। यही हाल राजसमंद जिले का है जहां पुलिस प्रशासन बेबस नजर आ रहा है भू माफियाओं द्वारा आए दिन कई वारदातें करते रहते हैं ।लेकिन राजनीतिक पहुंच के कारण इन्हें कानून से बचा लिया जाता है जिसके कारण आए दिन आम आदमियों के ऊपर हमले करते रहते हैं ।वही ऐसी कई घटनाएं प्रदेश में जिले में सामने आती रहती हैं लेकिन आज दिन तक प्रशासन द्वारा कड़े कदम नहीं उठाने पर इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

इलाके में डर का माहौल

रात में बजरी माफियाओं द्वारा हमला करने व युवक के घायल के बाद इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। वही लोगों का कहना है कि इस तरह से अगर रेत माफिया हमला करते रहे तो यहां आम लोगों की जिंदगी बदहाल हो जाएगी।

 

 

RELATED NEWS