Breaking News

राजसमन्द / महिला गश्तीदल की कान्टेबलों ने अपना मानवीय धर्म निभाया

महिला गश्तीदल की कान्टेबलों ने अपना मानवीय धर्म निभाया
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 26, 2020 07:57 PM IST

आमतौर पर महिला पुलिस केवल फील्ड के बंदोबस्त मे नजर आती है जबकि बाकी समय कार्यालय का कार्य करती है। लेकिन राजसमंद की महिला गश्तीदल इन संकट के दिनों मे बहुत उपयोगी साबित हो रही है। ये कान्टेबल अपनी ड्यूटी के साथ गश्त करते हुए संदिग्ध मरीजों को जिला अस्पताल तक पंहुचाने मे जुटी है जब पूरा विश्व करोना नामक खतरनाक संक्रमण से झूज रहा है। राजसमंद की महिला गश्तीदल ने आज आधा दर्जन संदिग्धों को जिला अस्पताल लेजाकर उनकी जांच करवायी और उन्हे मेडीकल प्रमाण पत्र दिलवाकर गन्तव्य के लिये रवाना किया। इस दौरान जिला अस्पताल मे मरीजों की भारी भीड देखी गयी लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल के दरवाजे पर ही सामान्य जांच के बाद मरीजों को अन्दर प्रवेश दिया जा रहा है। ऐसे मे मरीजों को पंहुचाने मे महिला गश्तीदल की कान्टेबलों ने अपना मानवीय धर्म निभाया।

RELATED NEWS