Breaking News

राजसमन्द / ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा व पुठोल मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा व पुठोल  मृतकों के आश्रितों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
Rajsamand today✍️✍️suresh bagora April 21, 2020 05:55 PM IST

 जिला कलक्टर एवं आपदा प्रबंधन व सहायता अरविंद कुमार पोसवाल ने दो आदेश जारी कर मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से कुल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गयी है।आदेशों के अनुसार ग्राम करेड़ा ग्राम पंचायत बामन टुकड़ा तहसील राजसमन्द निवासी मृतक भीमा पुत्र चतरभुज रेबारी के लिये उसकी पत्नी श्रीमती मन्जू रेबारी को एवं ग्राम टांको की भागल भूडान ग्राम पंचायत पूठोल तहसील राजसमन्द निवासी मृतक हमेर सिंह पुत्र डुलेसिंह राजपूत के लिये उसकी पत्नी श्रीमती सायराबाई को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 1-1 लाख रुपये स्वीकृत किये गए।

RELATED NEWS