राजसमन्द 18 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार पोसवाल ने जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए जिला क्षेत्र में संचालित समस्त राजकीय कार्यालयों में पद स्थापित एवं कार्यरत समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने अपने कार्यालय में मुंह पर मास्क अनिवार्य रूप से लगाए जाने के आदेश दिए है।
आदेशानुसार समस्त कार्यालय अध्यक्ष इसकी अपने स्तर पर पालना सुनिश्चित करेंगे व आकस्मिक चेकिंग के दौरान बिना मास्क के पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित जुर्माने से दंडित किया जाएगा।

