Breaking News

राजसमन्द / आमेट के पास झौर गाँव के खेत मे लगी आग फसल जल कर खाक

आमेट के पास झौर गाँव के खेत मे लगी आग फसल जल कर खाक
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 29, 2020 07:38 PM IST

राजसमंद की आमेट पंचायत के झोर गांव के रकमपुरा गांव मे खेत पर रखी फसल मे आग लग गयी। जिससे तीन बीघा जमीन से काटी गयी फसल जलकर राख हो गयी। सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पंहुचे और आग बुझाने के प्रयास शुरु किये। लेकिन हवा के साथ आग बढती गयी और राजसमंद से दमकल पंहुचने तक पूरी फसल जल गयी। वहीं गरीब किसान की मेहनत पर पानी फिरने के साथ ही आर्थिक परेशानीयां भी बढ गयी। लोगों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किये लेकिन तमाम प्रयास विफल हो गये। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। लेकिन यह किसी असामाजिक तत्व की करतूत मानी जा रही है।https://youtu.be/sPLJwhhU1FM

RELATED NEWS