राजसमंद मे कुंवारिया थानाक्षैत्र के नेश्नल हाईवे पर घाटी के निकट अलसुबह एक निजी बस मे आग लग गयी। गनीमत यह रही की बस चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सडक किनारे पर रोककर सभी सवारियों को सुरक्षित निचे उतार लिया। इसके बाद राजसमंद नगर परिषद की दमकल मौके पर पंहुची और आग पर काबू पाया। लेकिन बस मे बैठी सवारियों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का खुलासा नही हुआ है लेकिन बस चालक के अनुसार तेज गर्मी और लम्बे सफर के कारण टायरों की रगड से आग लगने की संभावना है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची और सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पंहुचाया। जानकारी के अनुसार यह बस प्रवासी राजस्थानियों को सूरत से लेकर भीलवाडा जिले के आसिंद जा रही थी। तभी कुंवारिया के पास पंहुचते ही यह हादसा पेश आया।

