राजसमन्द, 8 मई । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना में जिले में कुल 6827 पालनहारों के 12120 बच्चें लाभान्वित हो रहे है। कोरोना महामारी के दौरान पात्र लाभार्थियों के आवेदनों की स्वीकृतियां जारी कर भुगतान के निर्देश प्राप्त होने पर विभाग के कार्मिकों द्वारा लॉकडाउन के दौरान भी कार्य करते हुए समस्त स्वीकृत आवेदनकर्ताओं के पांच करोड़ 52 लाख रुपये के लिये भिजवाएं है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक गिरिश भट्नागर ने बताया कि जिले में सातों ब्लॉक में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के पद रिक्त होते हुए भी जिला स्तर से ही समस्त ब्लॉक के बिल तैयार कर ऑफलाईन सबमिशन के मार्फत बिल उपकोषालय भेजकर पारित कराने का कार्य किया गया है।
पालनहार योजना के तहत भीम ब्लॉक में 154.20 लाख रु, आमेट ब्लॉक में 58.68 लाख रु, देवगढ़ ब्लॉक में 55.53 लाख रु, खमनौर ब्लॉक में 74.94 लाख रु, कुम्भलगढ़ ब्लॉक में 61.21 लाख रु, रेलमगरा ब्लॉक में 63.74 लाख रु एवं राजसमन्द ब्लॉक में 83.22 लाख रु. का भुगतान किया गया।
पालनहार योजना से संबंधित किसी भी जानकारी के लिये प्रत्येक कार्य दिवस को प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय के दूरभाष नंबर पर अपना जनआधार या भामाशाह कार्ड नम्बर बताकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

