जिलें में कोरोना रोकथाम को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे का दूसरा चरण डिजीटल माध्यम से किया जा रहा है। कोरोना को लेकर समुचे प्रदेष में राजसमंद पहला जिला है जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आषा, नर्सिंग स्टूडेंट्स बिना कागज व पैन के मोबाईल एप्लीकेषन के माध्यम से हैल्थ सर्वे कर रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जे.पी बुनकर, डाॅ दीक्षा बुनकर, एनयूएचएम ष् प्रबंधक कृष्णकांत वसीटा व एपीडीमियोंलोजिस्ट हरिष पलासिया ने राजसमंद शहरी क्षैत्र के विभिन्न वार्ड्स में बोहरा मोहल्ला, षिव काॅलोनी, कलाल वाटी, भगवान्दां मार्केट, 100 फिट रोड़, रेगर मोहल्ला, सलुस रोड़, मामा भाणेज रोड़, राजनगर बस स्टेण्ड, दाणी चबुतरा में घुम कर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं सर्वे की वस्तुस्थिती की जानकारी ली।
ष्एनयूएचएम प्रबंधक कृष्णकांत वसीटा ने शहर में नियोजित हैल्थ सर्वे टीमों एवं सर्वे के बारें में विस्तार से जानकारी दी।

सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर ने बताया की जिलें में मोबाईल एप्लीकेषन के माध्यम से हो रही सर्वे से घर घर की जा रही हैल्थ सर्वे की गुणवत्ता सुनिष्चित होगी क्यांेकी सर्वे के तहत चाही गई किसी भी सूचना का इन्द्राज किये बिना फार्म सबमिट नही होगा। सर्वे में मकान नम्बर लिखा है तो फोटो भी अपलोड होगा।
डिजीटल सर्वे का प्रषिक्षण जिला ब्लाॅक व सैक्टर स्तर आयोजित कर आषा, एएनएम, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पूरी जानकारी दी गई है तथा जिलें में हैल्थ सर्वे के दूसरे चरण का कार्य शुरू हो गया है।

