कोरोना रोकथाम को लेकर जिलें में घर - घर सर्वे का दूसरा चरण पूरा डिजीटल होगा जिससें सर्वे कार्य की आसानी से मोनिटरिंग एवं समीक्षा की जा सकें। यह जानकारी जिले के विभागीय प्रभारी एवं राज्य परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डाॅ तरूण चैधरी ने स्वास्थ्य भवन में आयोजित चिकित्सा अधिकारीयों एवं प्रबंधकीय कार्मिको की बैठक में दी।
उन्होंने बताया की कोरोना रोकथाम हेतु समुचे जिलें मंे डिजीटल सर्वे करने वाला यह प्रदेश का पहला जिला होगा ओडीके एप के माध्यम से स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर के सदस्यों की पूरी जानकारी भर सकेगी। इसमें इन्टरनेंट क्नेक्टीवीटी का भी कोई समस्या नहीं है, एक वह जानकारी आॅफलाईन सेव हो जायेगी बाद में जब भी इन्टरेंट के रेंज में मोबाईल आयेगा जानकारी आॅनलाईन हो जायेगी।
उन्होंने बैठक में सभी ब्लाॅक से आयें चयनित चिकित्सा अधिकारीयों, प्रबन्धकीय कार्मिको एवं डेटा एन्ट्री आॅपरेटर्स को डिजीटल सर्वे के बारें में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में उन्होंने चिकित्सकीय स्टाॅफ एवं डाॅक्टर्स को कोरोना रोकथाम के लियें पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट के उपयोग में बरती जाने वानी सावधानियों एवं स्वयं की सुरक्षा पर छोटी बातों को विडियों के माध्यम से बताया। जिलें में आगामी तीनों में डिजीटल सर्वे को लेकर सभी सैक्टर स्तर पर आशा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हो जायेगा। जिसके बाद सर्वे का दूसरा चरण शुरू होगा।
बैठक में सीएमएचओं डाॅ जे.पी बुनकर, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा, डिप्टी सीएमएचओं हैल्थ राजकुमार खोलियां, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ एम एल मीणा, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डाॅ अनुराग शर्मा सहित अन्य चिकित्सा अधिकारीं एवं प्रबन्धकीय कार्मिक उपस्थित थें।

