Breaking News

राजसमन्द / उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का निधन

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्रसिंह मेवाड़ का निधन
Rajsamand today ✍️✍️ November 10, 2024 07:05 PM IST

84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; बेटा नाथद्वारा से विधायक, बहू राजसमंद से सांसद

 

राजसमंद :उदयपुर के पूर्व राज परिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का 84 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया। अनंता हॉस्पिटल में दोपहर में अंतिम सांस ली। पिछले 10 दिन से उनका इलाज चल रहा था। मेवाड़ परिवार के करीबी सदस्य कमलेंद्र सिंह पंवार ने इसकी पुष्टि की।महेंद्र मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह नाथद्वारा से भाजपा विधायक और बहू महिमा कुमारी राजसमंद से सांसद हैं। पूरा परिवार सुबह से ही हॉस्पिटल में मौजूद थे।

भाजपा-कांग्रेस दोनों पार्टियों में रहे, एक बार सांसद रहे महेंद्र सिंह ने साल 1989 में भाजपा के टिकट पर चित्तौड़गढ़ से लोकसभा का चुनाव लड़ा। उनको 3,97,056 वोट मिले और उनके सामने कांग्रेस से निर्मला कुमार थीं, जिन्हें 2,05,318 वोट मिले।साल 1991 के लोकसभा चुनाव में महेंद्र सिंह ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। उनको कांग्रेस ने चित्तौड़गढ़ लोकसभा से टिकट देकर मैदान में उतारा। उनके सामने भाजपा से जसवंत सिंह जसोल थे। जसोल चुनाव जीत गए। जसवंत सिंह को 2,56,166 और मेवाड़ को 2,37,748 वोट मिले थे।लोकसभा चुनाव 1996 में महेंद्र सिंह मेवाड़ को कांग्रेस ने फिर टिकट दिया, लेकिन उनका संसदीय क्षेत्र बदलकर भीलवाड़ा कर दिया। इस चुनाव में उनको

भाजपा के सुभाष चंद बहेड़िया ने हरा दिया। उन्हें 1,95,522 वोट और बहेड़िया को 2,12,731 वोट मिले थे।

RELATED NEWS