आमेट उपखण्ड की ओलना खेडा पंचायत के चार बीडों अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गयी। सूचना पर आमेट नगर पालिका की दमकल मौके पर पंहुची और आग बुझाने के प्रयास शुरु किये। इसके बाद चार घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार नरेगा साईट पर काम कर रहे मजदूरों ने आग की लपटें देखी और सरपंच दिनेश वैष्णव को सूचना दी। सरपंच की सूचना पर दमकलें मौके पर पंहुची तब तक बडी संख्या मे ग्रामीण भी जमा हो गये। लेकिन आग लगातार फैलती रही। सरपंच के अनुसार इन चार बाडों मे करीब तीस गाडी सूखा चारा और पांच गाडी सूखी लकडीयां रखी थी। इस लिहाज से करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने के कारणों का खुलासा नही हो पाया है लेकिन एक ही परिवार मे आग से भारी नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने पीडित परिवार के लिये मदद की मांग की है।

