Breaking News

राजसमन्द / सरकार पत्रकारों को राहत पैकेज दे -विधायक राठौड ने पत्रकारों को आथिंक सहायता देने की मांग की

सरकार पत्रकारों को राहत पैकेज दे -विधायक राठौड ने पत्रकारों को आथिंक सहायता देने की मांग की
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 15, 2020 07:05 PM IST

 कोरोना महामारी संकट के चलते सरकार एवं जनता के बीच सेतु का कार्य करने वाली मीडिया को आर्थिक सुरक्षा कवच देने की मांग करते हुए विधायक सुरेन्द्रसिंह राठौड ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र प्रेषित किया है। विधायक सुरेन्द्रसिंह राठोड ने पत्रकारों की भूमिका बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के दौरान कवरेज करने वाले अधिकांश पत्रकार सामान्य मानदेय पर अखबारों में एवं टीवी चैनल पर कार्य करते हैं।यह राशि भी बहुत न्यूनतम होती हैं तथा राजस्थान से प्रकाशित साप्ताहिक,पाक्षिक एवं जिला स्तर के दैनिक अखबारों की आय स्रोत लगभग 0 प्रतिशत रह गई हैं। पत्रकारों के आजीविका के ऊपर भारी संकट हैं। तथा सरकार की किसी योजना का लाभ पाने के योग्य भी नहीं बनते हैं। ऐसी परिस्थिति में राजस्थान से प्रकाशित छोटे दैनिक अखबार साप्ताहिक एवं पाक्षिक अखबार के संपादक तथा अखबारों में समाचार प्रेषित करने वाले पत्रकार तथा टीवी चैनल पर समाचार देने वाले पत्रकारों को मासिक सरकारी मानदेय देने की वर्तमान समय में सख्त आवश्यकता है। विधायक राठौड ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है राजस्थान में कार्यरत  स्वीकृत पत्रकार एवं श्रमजीवी पत्रकारों को प्रतिमा ₹25000 खर्चा मानदेय के रूप में देने की जरूरत है। पत्रकारों को तत्काल आर्थिक पैकेज 6 माह तक देने की घोषणा करने का आग्रह किया है।

RELATED NEWS