Breaking News

राजसमन्द / कोरोना महामारी के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पचांयतों को किया जाएगा थ्री-पी अवार्ड से सम्मानित

कोरोना महामारी के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली  ग्राम पचांयतों को किया जाएगा थ्री-पी अवार्ड से सम्मानित
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora July 17, 2020 10:20 PM IST

 

राजसमन्द 17 जुलाई। जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने कोरोना महामारी के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन व कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित करने की घोषणा की गयी।

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला द्वारा पूर्व में इसका लोगाें जारी कर थ्री-पी पंचायत अवार्ड की रूपरेखा तैयार की गयी। प्रोमिस फॉर प्रोटेक्शन विथ पार्टिशिपेशन के नाम से यह पंचायत अवार्ड आगामी जिला स्तरीय सम्मान समारोह में जिला स्तर पर जिला कलक्टर द्वारा जिले की बेस्ट ग्राम पंचायतों को दिया जायेगा। इस अवार्ड की रूपरेखा तैयार करना, समन्वय और प्रस्ताव प्राप्त कर अंतिम रूप देने के लिये प्रभारी अधिकारी के रूप में डॉ दिनेश राय सापेला, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त है।

डॉ. सापेला ने पूर्व में जारी परिपत्र के अनुसार जिले की समस्त 214 ग्राम पंचायतों के द्वारा निर्धारित प्रारूप में जिला परिषद में आवेदन किया जा सकता है। ब्लॉक अनुसार सर्वश्रेष्ठ पांच पचायतों का चयन उनके परफोर्मेंस के आधार पर किया जायेगा। सुरक्षा, सर्तकता और सहभागिता इसके प्रमुख आधार स्तम्भ होगें। इसके अंतर्गत भामाशाह का योगदान, क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं, हॉम क्वारेंटाइन की पालना, कोरोना पॉजिटीव की संख्या, पंचायतों द्वारा वितरीत किये गये मास्क व सेनेटाइजर की संख्या, नरेगा योजना में प्रदत्त रोजगारों की संख्या और जारी किये नये जॉब कार्ड की संख्या, क्वारेंटाइन सेंटर पर किये गये निरीक्षणों की संख्या, आये गये प्रवासियों की संख्या आदि का आंकलन किया जायेगा।

राजसमन्द कोरोना रक्षक द्वारा प्रदत सेवाएं मूल्यांकन का प्रमुख आधार होगी। इस के लिये जिला प्रशासन द्वारा राजसमन्द कोरोना रक्षकों को लोगो प्रिन्ट किया हुआ टी-शर्ट, कैप और मास्क भी उपलब्ध करवाये गए।

परिपत्र के साथ दिए गए प्रारूप में ग्राम पंचायतें सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी के हस्ताक्षर युक्त संबंधित विकास अधिकारी के माध्यम से जिला परिषद में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगी। प्राप्त आवेदन की समीक्षा करने के लिये एक जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया जायेगा जो अपनी रिपोर्ट सीधे जिला कलक्टर को प्रस्तुत करेगी। जिला कलक्टर द्वारा अंतिम सूची फाइनल की जायेगी, जिन्हें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त, 2020 को सम्मानित किया जावेगा।

#

RELATED NEWS