Breaking News

राजसमन्द / गौशाला में गायों से संग मनाया पौत्री का जन्मदिन

गौशाला में गायों से संग मनाया पौत्री का जन्मदिन
Rajsamand today ✍️✍️ July 24, 2024 07:16 PM IST

राजसमंद @एक तरफ जहां लोग अपने बच्चों का जन्मदिन में घरों व रेस्टोरेंटों में मनाकर पाश्चात्य संस्कृति का अनुसरण करने में पीछे नहीं है। वहीं दौलत सिंह राव ने अपनी पौत्री (बेटी) का जन्मदिन गौशाला में गोमाता के संग मनाकर एक अनूठी मिसाल कायम की है। पास ही गांव आईडाना के रहने वाले दौलत सिंह जी राव अपनी पौत्री अपर्णा सिंह राव का जन्मदिन गोमाता के साथ मनाने का निर्णय लिया। वह अपने परिवार के साथ पौत्री अपर्णा का जन्मदिन मनाने श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा स्थित पहुंचे और बड़े चाव से गायों व बछड़ों की सेवा की। उन्हें साढ़े पांच क्विंटल जौ की सेवा के साथ,गुड़, हरा चारा खिलाकर बेटी का जन्मदिन मनाया। साथी ग्वालो का भी मान सम्मान किया गया,दौलत सिंह राव ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति को छोड़ अब लोगों को भारतीय परम्परा का निर्वहन करना चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर गोशाला समिति के पदाधिकारी, सदस्यों के साथ देवेंद्र सिंह, अभिजीत सिंह, अनुजीत सिंह, आयुजीत सिंह आदि परिजन उपस्थित थे।

RELATED NEWS