राजसमन्द 6 दिसम्बर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने आज रविवार को जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार मे मंगलवार को होने वाली मतगणना के लिये बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल के एक आदेशानुसार मतगणना की व्यवस्थाओं एवं प्रबंधों के लिये दिशा निर्देश जारी किये है।
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत आम चुनाव 2020 के लिये जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान में प्रयुक्त ईवीएम एवं पोस्टल बैलट पेपर की मतगणना का कार्य 8 दिसम्बर, मंगलवार को जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजसमंद में किया जाएगा। मतगणना कार्य के दौरान कानून व्यवस्था एवं लोग शांति बनाए रखने के लिए मतगणना परिसर में व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सीओ मंदिर मंडल जितेन्द्र ओझा ने भी मतगणना के लिये , टेबल औसतन बीस राउड दोनो में होने व कोरोना केा देखते हुये मास्क व सेनी टाईजर की व्यवस्था करने आदि बातों को विस्तार से बताया।
प्रवेश व्यवस्था
मतगणना के लिए ड्यूटी स्टॉफ-
महाविद्यालय का मुख्य द्वार-1
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय स्थित मुख्य प्रवेश द्वार 1 से निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और मतगणना स्टाफ का प्रवेश होगा और जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, पर्यवेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त कलेक्टर), मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदिर मंडल नाथद्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, समस्त उपखंड अधिकारी, संपदा अधिकारी मंदिर मंडल, समस्त तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों का प्रवेश मुख्य द्वार 1 से होगा।
अभ्यर्थी एवं मतगणना एजेंट महाविद्यालय के मुख्य द्वार
दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार दो से रहेगा
चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों, उनके निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना एजेंट का प्रवेश महाविद्यालय भवन के मुख्य द्वार के पास दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार दो में से होगा। जिन्हें अनिवार्य रूप से अपनी पहचान एवं अनुमति पत्र सुरक्षा अधिकारियों को दिखाना होगा। बिना अनुमति पत्र एवं पहचान पत्र के किसी भी निजी व्यक्ति अथवा एजेंट का प्रवेश वर्जित होगा।
केवल निवार्चन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को एक वाहन लाने की अनुमति होगी। ऎसे वाहन के नंबर पुलिस अधिकारियों को 5 दिसम्बर से पूर्व बताना आवश्यक होगा। निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता के किसी भी तरह के वाहन का महाविद्यालय भवन के भीतर प्रवेश वर्जित होगा।
प्रवेश व्यवस्था
सुरक्षा जांच
इस द्वार पर बैरिकेडिंग कराई जा कर मतगणना स्टाफ एवं मतगणना एजेंट के लिए प्रथक-प्रथक प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जावेगी। पुलिस अधिकारी द्वारा सुरक्षा मापदंडों के अनुसार मतगणना केंद्र में प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों की सुरक्षा जांच अनिवार्य रूप से की जावेगी।
मोबाइल फोन वर्जित
निर्वाचन लेने वाले किसी भी अभ्यर्थी उनके निर्वाचन अभिकर्ता और मतगणना अभिकर्ता मतगणना परिसर में मोबाइल फोन लेकर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इसके लिये सुरक्षा जांच के दौरान यह सूचित कर लिया जायेगा कि मतगणना परिसर के भीतर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा मोबाइल फोन का उपयोग किया जाने की दशा में पुलिस अधिकारी संबंधित का मोबाइल फोन तत्काल जब्त कर लिया जाएगा।
मतगणना सुपरवाइजर एवं मतगणना सहायक अर्थात मतगणना हॉल में ड्यूटी देने वाले मतगणना स्टॉप भी मतगणना परिसर में मोबाइल फोन नहीं कर सकेंगे।
रिटनिर्ंग अधिकारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी एवं उनके साथ मतगणना ड्यूटी पर कार्य करने वाले तहसीलदार के अलावा अन्य कोई मतगणना स्टाफ मोबाइल फोन मतगणना केन्द्र के अन्दर नहीं ले जा सकेंगे।
प्रेस मीडिया कर्मी, मीडिया सेंटर तक की मोबाइल ले जा सकते हैं, अन्य स्थानों पर मोबाइल का फोन का प्रयोग वर्जित रहेगा।
मतगणना परिसर में अन्य व्यवस्थाओं के लिए लगना सूची में निम्नानुसार अधिकारी कर्मचारी ही मोबाइल फोन के साथ प्रवेश कर सकेंगे
पर्यवेक्षक जिला परिषद पंचायत समिति, जिला निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदिर मंडल नाथद्वारा, अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, रिटनिर्ंग अधिकारी समस्त, आयुक्त नगर परिषद, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कोषाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, उपनिदेशक, राज्य बीमा, जिला रसद अधिकारी, प्रवर्तन निरीक्षक रसद विभाग, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, प्रवचन अनुभाग लादूराम आमेटा अप्र अधिकारी, महेंद्र सिंह व बालू राम गुर्जर तथा गोपाल यादव, प्रभारी चुनाव स्टोर से जब्बर सिंह व.स. उपखंड अधिकारी बीएसएनएल एवं निर्वाचन ड्यूटी में लगे 3 के स्टाफ, बेल इंजीनियर मधु पीआर मय प्रिंटर।
मतगणना रुझान और संबंधित जानकारी
मतगणना रुजानों संबंधी जानकारी की घोषणा करने के लिये पब्लिक ऎड्रेस सिस्टम इस तरह लगाए जायेगी कि महाविद्यालय भवन के मुख्य द्वार और महाविद्यालय के भीतर आम जनता मतगणना संबंधी जानकारी एवं सूचनाएं सुन सके।
जानकारी के प्रदर्शन के लिये सनमाइका बोर्ड की व्यवस्था आयुक्त न.प. के निर्देशानुसार सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा की जाएगी।
पेयजल की व्यवस्था
नगर परिषद राजसमंद द्वारा की जाएगी।
भोजन व्यवस्था
भोजन की व्यवस्था जिला रसद अधिकारी राजसमंद द्वारा की जाएगी। भोजन व्यवस्था मतदान मतगणना ड्यूटी पर मतदान परिसर के भीतर तैनात मतगणना कर्मियों सुरक्षाकर्मियों आदि के लिए भोजन की व्यवस्था जिला रसद अधिकारी राजसमंद द्वारा की जाएगी।
चिकित्सा व्यवस्था
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजसमंद संयुक्त रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि मतगणना स्थल पर चिकित्सकों का एक दल पैरामेडिकल स्टाफ सहित आवश्यक दवाइयों उपकरणों एवं एंबुलेंस के साथ तैनात रहेगा खाद्य सामग्री की जांच के लिए खाद्य निरीक्षक को लगाया जाएगा। मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार एक पर निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत सभी अधिकारियों कर्मचारियों के थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैनिटाइज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मतगणना स्थल के प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता और अन्य निजी व्यक्तियों की तथा कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
पाकिर्ंग व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर राजसमंद, पुलिस अधीक्षक राजसमंद, पर्यवेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदिर मंडल नाथद्वारा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजसमंद, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमंद, समस्त उपखंड अधिकारी, संपदा अधिकारी, मंदिर मंडल राजसमंद, समस्त तहसीलदार एवं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों की पाकिर्ंग मुख्य द्वार प्रवेशद्वार एक के अंदर ही की जाएगी।
निर्वाचन ड्यूटी पर कार्यरत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों और मतगणना स्टाफ के वाहनों की पाकिर्ंग व्यवस्था पुलिस लाइन राजसमंद के परिसर में की जाएगी। अभ्यर्थी निर्वाचन अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ता और अन्य निजी व्यक्तियों के वाहनों की पाकिर्ंग महाविद्यालय भवन के मुख्य द्वार के पास दक्षिण दिशा में प्रवेश द्वार दो की पीछे की ओर रहेगी।
अग्निशमन व्यवस्था
नगर परिषद राजसमंद द्वारा फायर ब्रिगेड में स्टाफ सुरक्षा अधिकारियों के प्रमाण परामर्श के अनुसार महाविद्यालय परिसर में उपयुक्त स्थान पर तैनात कराई जाएगी और आवश्यकता अनुसार उपयोग में ली जाएगी।
ब्रीकेटिंग सुरक्षा व्यवस्था
के लिए तैनात सुरक्षा अधिकारी पुलिस अधिकारियों के परामर्श के अनुसार आवश्यक स्थानों पर समुचित रूप से बेरी कटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
ट्रैफिक व्यवस्था
मतगणना व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए या यातायात के आवागमन की व्यवस्था पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाएगी जिसके निर्देश जिला पुलिस अधिकारी राजसमंद द्वारा पृथक रूप से जारी किए जाएंगे। यातायात प्रबंधन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि स्थानीय नेशनल हाईवे 8 पर आवागमन करने में आम जनता का को किसी भी तरह की कठिनाई उत्पन्न नहीं हो।
इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता , सी ओ मंदिर मंडल जितेन्द्र ओझा , रिटर्निंग अधिकारी राजसमन्द सुशील कुमार ,अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शक्ति सिंह भाटी , रिटर्निंग अधिकारी भीम ,संजय कुमार गोरा, रिटर्निंग अधिकारी कुम्भगढ परसाराम ,नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा ,रसद अधिकारी संदीप माथुर , सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

