Breaking News

राजसमन्द / गुलाबचंद कटारिया भी उतरे पंचायती राज चुनाव में गहलोत सरकार को खूब सुनाई खरी-खोटी

गुलाबचंद कटारिया भी उतरे पंचायती राज चुनाव में गहलोत सरकार को खूब सुनाई खरी-खोटी
Rajsamand today November 19, 2020 08:13 PM IST

राजस्थान विधानसभाध्यक्ष गुलाबचंद कटारिया भी अब स्थानीय चुनावों के समर मे उतरकर सक्रिय हो गये है। जिले के भीम विधानसभा के कांग्रेस के खाते मे जाने के बाद अब जिला परिषद और पंचायत समिती चुनावों के दौरान उन्होने कल देर रात भीम के भाजपा कार्यालय के बाहर एक जनसभा को संबोधित किया और प्रदेश की गहलोत सरकार को जमकर खरीखोटी सुनायी। भीम पंहुचने पर पूर्व विधायक हरिसिंह रावत और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और सभास्थल तक पंहुचने के बाद उनका माल्यार्पण किया गया। अपनी बात कहते हुए कटारिया ने दावा किया कि आने वाले चुनाव मे कहीं नमूने के तौर पर ही कांग्रेस को देखा जायेगा। इसका कारण है अपने इस कार्यकाल मे जिस तरह से कांग्रेस झूठे चुनावी वादे करके जनता को भ्रमित कर रही है वो सभी बातें जनता अच्छी तरह से समझ रही है जबकि भाजपा के कार्यकाल मे ग्रामीण जनता को क्या फायदा मिला। इन दोनों को जब तोला जायेगा तो निश्चित रुप से भाजपा कही पायदान आगे है। स्पीच के दौरान माईक बंद होने और बिजली गुल होने का ठीकरा भी कटारिया ने कांग्रेस नेताओं के माथे फोडा। उन्होने कहा कि माईक बंद करके सच की आवाज को दबाया नही जा सकता है। लेकिन ये कांग्रेसियों की ओछी मानसिकता दिखाता है।

RELATED NEWS