राजसमन्द:- गुर्जर समाज राजनगर चौखला की बैठक गांव साकरोदा में आयोजित हुई। बैठक में समाज में चल रही कुरीतियों को लेकर कठोर निर्णय किए गए।
चौखला अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने बताया कि चार अहम कुरुतियो को बंद कर समाजजनों को पाबंद किया गया जिसके अंतर्गत 22 गांवों की सहमति बनी जिसमे शादी समारोह में चल रही कपड़ा प्रथा को परिवर्तन कर लिफाफा देना शुरू करना व समाज में चल रही है अफीम (अमल) को पूर्णतया बंद करने का निर्णय लिया गया व शादी समारोह में ले जाने वाली ज्वेलरी जिसमें सोना सात तोला व चांदी डेढ़ किलो ही पहनाई जाए और चौथा निर्णय समाज में हो रहे छोटे कार्यक्रम में डीजे बंद का समाज के समस्त पंच पटेल और युवा वर्ग द्वारा लिया गया। इस अवसर पर राजनगर चौखले से सैकड़ों की संख्या में पंच पटेल व युवा शक्ति उपस्थित थी।

