Breaking News

राजसमन्द / बारिश और तूफान से राजसमंद में भारी नुकसान

बारिश और तूफान से राजसमंद में भारी नुकसान
Rajsamand today April 03, 2026 05:27 PM IST

 

राजसमंद में बीती रात मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी के बाद अलसुबह जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई इस बारिश में नींबू के आकार के ओले गिरने से जिलेभर में नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

राजसमंद स्थित एसपी कार्यालय के बाहर अंग्रेजी बाबुल के दो बड़े पेड़ तेज हवाओं के चलते टूटकर गिर गए। ये पेड़ पास में बने नवनिर्मित टीन शेड पर आ गिरे, जिससे टीन शेड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत यह रही कि घटना देर रात की होने के कारण टीन शेड के नीचे कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

पेड़ों के गिरने से उनमें बने कई पक्षियों के घोंसले नष्ट हो गए और कई पक्षी व उनके अंडे भी दबकर खत्म हो गए, जिससे पर्यावरणीय नुकसान भी हुआ है।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने मौके पर मजदूर बुलाकर पेड़ों को हटाने और क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया है।

RELATED NEWS