Breaking News

राजसमन्द / हेमन्त कुमार बिन्दल ने पदभार ग्रहण किया

हेमन्त कुमार बिन्दल ने पदभार ग्रहण किया
Rajsamand today July 06, 2021 10:12 PM IST

 

    राजसमन्द 6 जुलाई। परिवार कल्याण के उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी राजसमंद के पद पर 1 जुलाई को डॉ. हेमन्त कुमार बिन्दल ने कार्य ग्रहण किया। इन्होंने हाल ही में कम्युनिटी मेडिसिन (प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन) विषय में पी.जी. (एम.डी.) झालावाड़ मेडिकल कॉलेज से पूर्ण की है। ये विषय पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट एवं बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित है। इन्हें राजकीय सेवा में लगभग 21 वर्ष हो चुके हैं तथा अधिकांश कार्यकाल जिले के नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिशोदा पर रहा है।

RELATED NEWS