Breaking News

राजसमन्द / हिन्दू जागरण मंच राजसमन्द ने बालाजी मित्र मण्डल राजनगर का किया सम्मान

हिन्दू जागरण मंच राजसमन्द ने बालाजी मित्र मण्डल राजनगर का किया सम्मान
Rajsamand today ✍️✍️ December 29, 2022 06:44 PM IST

राजसमन्द :@ कबुतर खाना राजनगर के पास संकट मोचन बालाजी मन्दिर में 26 दिसम्बर शाम बालाजी मन्दिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बिहारी दास जी महाराज , विश्वास नन्दवाना एवं बालाजी मित्र मण्डल द्धारा सुन्दर काण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया ।बालाजी की शरद आंगी की गई उनके समक्ष 56 भोग प्रसाद धराया गया,ओड़ो की बावड़ी में शिव स्वरुप महाकाल की भव्य झांकी सजाई गई जिसके दर्शन करने जन सैलाब उमड़ा अगले दिन भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया । इस सुखद आयोजन के लिये हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष लिलेश खत्री, महामंत्री अनिल खण्डेलवाल , नगर संयोजक बद्रीलाल माली ,नगर उपाध्यक्ष बसन्त प्रजापत, परमानंद पालीवाल , अयन जोशी, हेमेन्द्र सिंह द्धारा हिन्दू परम्परा जागृति को बढ़ावा देने इस धार्मिक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बालाजी मित्र मण्डल राजनगर के प्रहलाद वैष्णव, भंवर लाल दर्जी, अनील सहलोत , चन्द्र प्रकाश प्रजापत ,पण्डित जय प्रकाश श्रोत्रीय, मुकेश टेलर, यशवन्त पालीवाल, पारस खत्री,  करण सिंह, बसन्त टेलर को इकलाई ओढ़ाकर सम्मानित किया।

RELATED NEWS