राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वायत्तशासी संस्थान नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन राजसमन्द के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीलेश पालीवाल पुत्र भगवती लाल पालीवाल निवासी धर्मेटा को संघटनात्मक नेतृत्व विषयक भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गयी। जिला युवा अधिकारी शुभम पूर्बिया ने बताया कि नीलेश पालीवाल ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के विश्व मानवाधिकार संस्थान, मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स, नीति आयोग व एशियन इंटरनेशनल विश्विद्यालय के संयुक्त सयोजन में सम्पूर्ण माप दंडो को पूर्ण करने पर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यह उपाधि प्राप्त की है। नीलेश राजसमंद जिले के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में अपनी कार्य क्षमताओं के लिए जाने जाते हैं। पालीवाल का संघटनात्मक नेतृत्व युवाओं को हमेशा नई ऊर्जा व दिशा देता है। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नीलेश पालीवाल ने नेहरू युवा केन्द्र संग़ठन के माध्यम से आयोजित युवा कौशल निर्माण कार्यशाला, युवा आमुखीकरण आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला, भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय का कैच द रेन अभियान, फिट इंडिया फ्रीडम रन अभियान, स्वच्छ ग्राम हरित ग्राम जिला स्तरीय कार्यशाला, एकल उपयोग प्लास्टिक को रोकने के लिए स्वच्छ भारत 2.0 अभियान, जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण, आजादी के अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री के पंच प्रण की अवधारणा पर आधारित जिला युवा महोत्सव, नशीली दवाओं और शराब के दुरुपयोग की रोकथाम पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला, एड्स नियंत्रण सोसायटी जयपुर के साथ एचआईवी जागरूकता के लिए जिला स्तरीय कार्यशालाओं का सयोजक के रूप में युवाओं का कुशल नेतृत्व कर प्रदेश में राजसमन्द जिले की अहम पहचान स्थापित की। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, प्रशासनिक सहायक रामेश्वर दयाल शर्मा, आईपास फाउंडेशन के शेर सिंह, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भरत पालीवाल, बिंदु वैष्णव, सुनील कुमार, प्रमिला गहलोत, श्यामलाल, अवंतिका शर्मा, सीताराम अहीर, पयाल शर्मा, अजय सिंह चूंडावत, राकेश पुरोहित, नारायण सिंह सहित कई ग्रामीण मंडल के युवाओं ने हर्ष व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की है।

