Breaking News

राजसमन्द / कोरोना रोकथाम में गृहणीयां भी नही है पीछे गृहणीयों ने माॅस्क तैयार कर दिये जिला औषधी भण्डार को

कोरोना रोकथाम में गृहणीयां भी नही है पीछे  गृहणीयों ने माॅस्क तैयार कर दिये जिला औषधी भण्डार को
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora April 15, 2020 07:34 PM IST

 इस संकट के समय में लोग अपने अपने तरीके से कोरोना रोकथाम के लियें सरकार, प्रषासन एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को मदद कर उनका होंसला बढ़ा रहें है।  घर बैठे गृहणीयां किस तरह कोरोना में सहयोग दे सकती है यह तेरापंथ महिला मंडल की क्षैत्रीय प्रभारी डाॅ नीना कावडिया, स्नेहा चैधरी व उषा कावड़िया बताया है। इन सभी ने मिलकर 150 मास्क बना कर जिला औषधी भण्डार को दियें है, वह सभी इस कार्य में जुटी है आगे भी माॅस्क तैयार कर दियें जायेंगे।  डाॅ नीना कावड़िया ने बताया की अभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डाॅक्टर, नर्सिंग स्टाॅफ एवं पैरा मेडिकल स्टाॅफ जिनकेे संक्रमित होने का खतरा हर समय मंडरा रहा है। ऐसे में उनका सुरक्षित रहना अति आवष्यक है। हम यथासंभव जो भी हो सके इस समय करना चाहियें जिससें कोरोना का हम मिलकर कर एकजुटता के साथ मुकाबला कर सकें। 

जिला औषधी भण्डार के प्रभारी अधिकारी डाॅ अनिल जैन ने कहा की कोरोना रोकथाम के लियें पर्सनल प्रोटेक्षन इंक्यूपमेंट में माॅस्क अति महत्वपूर्ण है। हमारें पास यदि और भी माॅस्क बनकर आते है तो हमें कोरोना संक्रमण से बचाव में आसानी होगी।

RELATED NEWS